तीन पुलिसकर्मियों पर दो अलग अलग महिलाओं द्वारा लगाए गए छेड़खानी के आरोप उच्चस्तरीय जाँच में निकले झूठे

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में पिछले दिनों एक थानाधिकारी सहित तीन पुलिसकर्मियों पर दो अलग अलग महिलाओं द्वारा लगाए गए छेड़खानी के आरोप उच्चस्तरीय जाँच में निकले झूठे। पुलिस अधीक्षक देबेन्द्र कुमार बिश्नोई ने जानकारी देते बताया कि पुलिस बिभाग ब पुलिसकर्मियों की छवि खराब करने के साथ साथ उनकी मानहानि करने वाली दोनो महिलाओं के खिलाफ की जाएगी विधिसम्मत कार्यवाही। गौरतलब है कि कामा थाना क्षेत्र की एक महिला ने कामा थानाधिकारी तथा नदबई थाना क्षेत्र की एक अन्य महिला ने थाने पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का लगाया था आरोप। इन आरोपो के बाद कामा थानाधिकारी को तुरंत प्रभाव से कर दिया गया था लाइनहाजिर।