चार आरोपियों को प्रताप नगर जयपुर पुलिस की मदद से किया गिरफ्तार

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर की डीग थाना पुलिस की एक टीम ने सहायक उपनिरीक्षक नबाब सिंह के नेतृत्व में 7 जुलाई की मध्यरात्रि को पूंछरी का लौठा के पास कच्चे रास्ते पर एक इरटिका कार नम्बर एचआर 38 एबी 2886 को उसके चालक से उसके हाथ पैर बांध छिना कर फरार हुए चार आरोपियों को प्रताप नगर जयपुर पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर छिनाई गई कार को बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम 20 वर्षीय मनीष पंडित पुत्र गोपाल प्रसाद ब्राह्मण निवासी इकलेरा थाना डीग, 20 वर्षीय नीरज सिंह पुत्र अमर सिंह जाट निवासी कस्बा डीग, 24 वर्षीय मुकेश पुत्र रूपकिशोर ब्राह्मण निवासी पूंछरी थाना नगर व 20 वर्षीय कन्हैया लाल पुत्र राजेन्द्र ब्राह्मण निवासी जटेरी थाना खौह बताये गया है। गिरफ्तार आरोपियों से अन्य बारदातों के खुलासे की सम्भावना भी डीग पुलिस ने बताई है।