Bharatpur : मिट्टी की ढाय ढहने से तीन जाने घायल – बयाना

Bharatpur : मिट्टी की ढाय ढहने से तीन जाने घायल – बयाना

राजस्थान के भरतपुर में बयाना के गांव नगला प्लॉट महरावर में मिट्टी की ढाय ढहने से मौसी और उसकी दो भतीजियों के मिट्टी में दबकर घायल हो जने की जानकारी प्राप्त हुई है। हादसे की शिकार तीनो को बयाना सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि बुधवार सुबह प्रियंका (22) पत्नी भीमसिंह जाटव अपनी दो भतीजी राधिका (14) पुत्री अतर सिंह और आरती (😎 पुत्री सोहन सिंह के साथ घर की लिपाई के लिए जंगल में खदान पर मिट्टी लेने गई थीं। इसी दौरान मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी की ढाय ढह गई। इससे प्रियंका, राधिका और आरती तीनों मिट्टी के ढेर में दब गई। तीनों की चीख-पुकार सुनकर पास में ही मिट्टी खोद रहीं अन्य महिलाओं ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तीनों को मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला। डॉक्टरों ने फिलहाल तीनों घायलों को खतरे से बाहर बताया है।