श्याम प्रांगण में हुआ श्याम का फाग उत्सव लालसोट 

श्याम प्रांगण में हुआ श्याम का फाग उत्सव लालसोट
श्याम प्रांगण में श्याम मित्र मंडल लालसोट के तत्वाधान में शनिवार को श्याम का फाग उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन भी किया गया फाग महोत्सव में बाबा श्याम का अलौकिक दरबार सजाया गया और छप्पन भोग की झांकी भी सजाई गई। महोत्सव में गायक कलाकारों ने श्याम के एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। उत्सव में अनिमिका शर्मा गायक कलाकार ने अपनी मधुर भजन से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया सभी महिलाएं श्रद्धालु नाचने लग गए। फाग महोत्सव में सभी श्याम प्रेमियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें और महिलाओं ने श्याम के मधुर भजनों से शाम को रिझाया।