उद्योग मंत्री ने लिया विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लालसोट

उद्योग मंत्री ने लिया विभिन्न कार्यक्रमों में भाग
लालसोट  उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
जानकारी के अनुसार रामगढ़ पचवारा के बामणहेडी में उद्योग मंत्री मीणा ने रामकरण पेंट इंडस्ट्रीज का लोकार्पण किया। जिसमें लालसोट नगर पालिका सभापति रक्षा मिश्रा, एवं महाप्रबंधक उद्योग केंद्र दोसा शिल्पा गोखरू, उपखंड अधिकारी सरिता मल्होत्रा आदि मौजूद थे। इसके बाद मंत्री परसादी लाल ने लालसोट सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद लालसोट न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं कार्य करने का शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। मीणा ने बार अध्यक्ष महेश ककराला व समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उन्होने इस अवसर पर बार एसोसिएशन कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दौसा, विशिष्ट अतिथि आनंद भंडारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदीश चंद्र शर्मा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका पारीक क्रम संख्या 1, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीति सिंह, प्रेम प्रकाश चैधरी, रामेश्वर ककराला, प्रेम स्वरूप लमडा, नाथू लाल मीणा, अशोक चैधरी, चंद्रभान चैहान, देवी सिंह चैहान आदि मौजूद रहे।