दीप कमल सम्मान समारोह 4 अप्रैल को  लालसोट

दीप कमल सम्मान समारोह 4 अप्रैल को
लालसोट 2 अप्रैल। उपखंड मुख्यालय पर प्रोफेसर स्व ललित किशोर चतुर्वेदी षष्ठम महानिर्वाण स्मृति दीप कमल सम्मान समारोह 4 अप्रैल रविवार सायं 3 बजे रावत पैलेस दौसा में आयोजित होगा।
गुरूवार को लालसोट बढ़ाया धर्मशाला में डॉक्टर लोकेश चतुर्वेदी, ऋषभ शर्मा, दिवाकर जांगिड़, नितेश गौत्तम ने कार्यक्रम की जानकारी दी। ज्यादा से ज्यादा लोगो को कार्यक्रम में शामिल होने का बुलावा दिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष रवि हाड़ा पार्षद महेंद्र जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद कोरका, पार्षद लष्मीनारायन शर्मा, पार्षद सुरेश सैनी, पूर्व पार्षद कमलेश सैनी, जोहरी लाल पहाड़िया, दीपक सेडुलाई, विनोद सोनी, करतार बन्ना, अशोक चैधरी, राजेश बरेडी, महेश जांगिड़, बलराम जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।