राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की वर्चुअल बैठक आयोजित लालसोट

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की वर्चुअल बैठक आयोजित
लालसोट 21 मई। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जयपुर सम्भाग की वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सम्पत सिंह, प्रदेश संघठन मंत्री प्रह्लाद शर्मा, प्रदेश महिला मंत्री कत अरुणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन, हरीश, रवि सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
दौसा से प्रदेश विभाग मंत्री कालूराम मीना, जिलाध्यक्ष परीक्षित शर्मा, प्रदेश शिक्षक प्रतिनिधि गोविंद सहाय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र जांगिड़, जिला मंत्री राजकुमार नेतावाला, जिला सभाध्यक्ष हरिप्रसाद मीना, जिला संगठन मंत्री राजेन्द्र शर्मा, महिला मंत्री नीलम जैन व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर कोरोना के विकट समय मे शिक्षकों की समस्याओं का निवारण करने व आम जनता को इस विकट समय मे शिक्षक किस प्रकार अपना योगदान व सेवा कार्य कर सकते है इन बातों पर विस्तार से चर्चा की गई।