कृपा सागर बालाजी मंदिर में किया पौधारोपण – लालसोट

कृपा सागर बालाजी मंदिर में किया पौधारोपण
लालसोट 3 अगस्त। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ दौसा के जिलाध्यक्ष दिनेश पाराशर के नेतृत्व में कृपा सागर बालाजी मंदिर लालसोट पर वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान फलदार पौधारोपण करने के बाद सभी पदाधिकारियों ने प्रत्येक ब्राह्मण के घर में एक तुलसी का पौधा अवश्य लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रशासनिक समिति के जिला अध्यक्ष सुभाष त्रिवेदी, जिला सचिव श्याम सुंदर शर्मा, लालसोट तहसील अध्यक्ष जुगल किशोर, जिला मंत्री गणेश हट्टिका, जिला उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी, जिला मंत्री आशा शर्मा, जिला सचिव रेखा शर्मा लालसोट तहसील नगर अध्यक्ष स्नेहा शर्मा आदि उपस्थित रहे।