अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम – लालसोट

अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
लालसोट 6 अक्टूबर। उपखंड के मंडावरी स्थित अग्रवाल सेवा सदन में अग्रवाल समाज के द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष सुरेश चंद महारिया, मंत्री दिनेश गोयल, उपाध्यक्ष बजरंग लाल के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए गौरव गोयल ने बताया कि बुधवार को चम्मच दौड़, किट्टी पार्टी, गेम कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न रंगा रंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। नवयुवक मंडल से राजकुमार महारिया, धर्मेंद्र सर्राफ, सत्यनारायण गुप्ता, सुनील सहित समाज के सभी गणमान्य लोग तथा सतीश चैधरी, विमल बोरदी, अशोक महारिया, मुरारी लाल गोयल उपस्थित रहे।