Dholpur : धौलपुर में बढा चंबल के जलस्तर प्रशासन सतर्क

Dholpur : धौलपुर में बढा चंबल के जलस्तर प्रशासन सतर्क

राजस्थान के धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। धौलपुर व हाड़ौती क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण चंबल उफान पर है। काली सिंध और कोटा बैराज से पानी चंबल नदी में आने से वर्तमान में चंबल नदी 128.14 मीटर के निशान पर बह रही है। चंबल नदी में पानी का स्तर 129.79 मीटर पर पहुंचते ही वार्निंग लेवल शुरू हो जाता है। 130.79 मीटर पर जल स्तर के पहुंचते ही नदी खतरे के निशान से ऊपर हो जाती है।

यह भी पढ़ें :   Bharatpur: एक मां ने अपने आठ महीने के मासूम को सुलाने के बाद लगाई फांसी

चम्बल नदी खतरे के निशान से 2.55 मीटर नीचे चल रही है। फिलहाल जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग चम्बल नदी के जल स्तर पर नजर बनाए हुए है। पिछले 5 दिनों से लगातार हो रही पानी की आवक की वजह से चंबल नदी का जल स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जिसको लेकर जिला प्रशासन लगातार नदी के निचले इलाकों में नजर बनाए हुए है। आपको बता दें कि पिछले वर्ष बारिश के मौसम में चंबल नदी का जलस्तर करीब 145 मीटर पहुंच गया था। चंबल

यह भी पढ़ें :   Rajasthan : मार्बल कारोबारी अनिल भक्कड़ की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद राजस्थान में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ी।

नदी का जलस्तर बढ़ने से 30 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। जिसके कारण हजारों लोग फंस गए थे और प्रशासन को दिन रात एक कर उनको रेस्क्यू करना पड़ा था।