Dholpur : धौलपुर में बच्चों के सामने दलित महिला से गैंगरेप, चिल्लाते रहे बच्चे लेकिन फिर भी नहीं मानें आरोपी

Dholpur : धौलपुर में बच्चों के सामने दलित महिला से गैंगरेप, चिल्लाते रहे बच्चे

लेकिन फिर भी नहीं मानें आरोपी

पति से की मारपीट

राजस्थान धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके में कट्टे का भय दिखाकर 26 वर्षीय दलित महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
महिला के साथ गांव के कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया है। महिला अपने पति और बच्चों के साथ खेत से सरसों की कटाई कर के घर वापस आ रही थी। गांव के कुछ आरोपियों ने पहले पति के साथ मारपीट की फिर कट्टा का भय दिखाकर बच्चों के सामने ही महिला के साथ दुष्कर्म कर दुषकर्म की घटनां को अंजाम दिया।
वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस सभी आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।

पीड़िता की शिकायत के बाद इस सम्बंध में कंचनपुर थाने में मामला दर्ज किया गया।

प्राथमिकी के अनुसार लालू ठाकुर, धन सिंह ठाकुर, विपिन ठाकुर, मोहित ठाकुर, सचिन ठाकुर और लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने मंगलवार को उसे तथा उसके पति को रास्ते में रोका और उनके साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें :   Dholpur : पुलिस की मदद से हटाया अतिक्रमण

पीड़िता ने बताया कि उसके पति को देसी पिस्तौल की बट से मारा गया और वह वहां से भाग गई। इसके बाद लालू और धन सिंह ने उसे पकड़ लिया और दोनों ने बंदूक का भय दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया।
घटना के समय उसके बच्चे वहीं रो-बिलख रहे थे।

आरोपी और महिला एक ही गांव के रहने वाले हैं।

धौलपुर ग्रामीण के वृत्ताधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विजय सिंह ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
सैंपऊ सीओ विजय सिंह ने बताया कि कंचनपुर थाना इलाके की एक महिला ने थाने पर तहरीर दी है कि वह 15 मार्च को अपने खेत से अपने पति और बच्चों के साथ सरसों काट कर आ रही थी।
तभी रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उनको रास्ते में रोक लिया। उन्होंने पहले मेरे पति के साथ मारपीट की और सिर में कट्टे का बट मार दिया। मेरा पति जान बचाकर वहां से भाग गया।

यह भी पढ़ें :   Lalsoth : प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, आर्थिक मुआवजा समेत विभिन्न मांगों के आश्वासन पर शांत हुआ मामला।

गांव के कुछ लोगों ने मेरे साथ मारपीट की और कट्टे का भय दिखाकर मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया।
मेरे बच्चे ये सब देख चीखते- चिल्लाते रहे लेकिन आरोपी फिर भी नहीं माने। आरोपी दुष्कर्म करके वहां से फरार हो गये।
सीओ विजय सिंह ने बताया कि पति के साथ पहुंची महिला ने थाने में आकर गांव के लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करा दिया है।
पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर मेडकिल बोर्ड से मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी दुष्कर्म कर गांव से फरार हो गए हैं। पुलिस सभी आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है।