Dholpur : करौली का दंगा सोची समझी साज़िश – अशोक चांदना

Dholpur : करौली का दंगा सोची समझी साज़िश – अशोक चांदना

धौलपुर के राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रोहित बोहरा के होली मिलन समारोह में शामिल होने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव और खेल मंत्री अशोक चांदना राजाखेड़ा पहुंचे। कांग्रेस विधायक ने निजी प्रतिष्ठान पर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए होली मिलन समारोह आयोजित किया था। कार्यक्रम में खेल मंत्री अशोक चांदना ने बीजेपी को धर्म के नाम पर सियासत करने वाली पार्टी बताया है। इस दौरान उन्होंने खेल के क्षेत्र में राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

यह भी पढ़ें :   कैलादेवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और केलो से भरी लोडिंग गाड़ी की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत तथा 12 लोग घायल - धौलपुर

करौली की हिंसा को बताया प्रायोजित
खेल मंत्री अशोक चांदना ने 2 अप्रैल को करौली में हुई हिंसा को भाजपा की प्रायोजित सोची-समझी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की रोजी-रोटी और राजनीति हिंदू-मुस्लिम दंगा कराने से चलती है। ऐसी प्रायोजित विचारधाराओं से देश में माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था लगातार गिर रही है और बेरोजगारी की दर लगातार बढ़ रही है। समाज का ध्यान भटकाकर सांप्रदायिकता से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का भाईचारा एवं सांप्रदायिक सौहार्द हमेशा से बना रहा है। उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में किसी भी प्रकार की हिंसा एवं वारदात को सख्ती से निपटा जाएगा।