करौली के गुढाचंद्रजी में नवीन उप तहसील को मंजूरी

करौली के गुढाचंद्रजी में नवीन उप तहसील को मंजूरी
करौली, 2 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने करौली जिले के गुढाचंद्रजी में नवीन उप तहसील बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
श्री गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों में आसानी होगी। नवीन उप तहसील गुढाचंद्रजी में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 15 पटवार मण्डल एवं 50 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान इस उप तहसील के सम्बन्ध में घोषणा की थी।