Nadoti : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया – नादौती

Nadoti : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया – नादौती

राजीव गांधी महाविद्यालय नादौती में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय निदेशक डॉक्टर प्रद्युम्न सिंह ने संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए महिलाओं के अधिकार एवं जागरूकता के विषय में विद्यार्थियों को बताया ।उन्होंने कहा कि देश का विकास तभी हो सकता है जब देश की आधी आबादी को बराबर का अधिकार मिले तथा सम्मान मिले वर्तमान समय में महिलाएं किसी भी रूप में पुरुषों से पीछे नहीं है तथा हर क्षेत्र में उन्होंने अपनी श्रेष्ठता साबित की है इस अवसर पर प्राचार्य डॉ खुशी राम मीणा ने महिलाओं को परिवार की आधारशिला बताते हुए सामाजिक जीवन में उनका महत्व बताया।उप प्राचार्य अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों के विषय में छात्राओं को जानकारी दी तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर व्याख्याता मनीष सैन जसराम बैरवा देवेंद्र कुमार रविंद्र कुमार राजेश कुमार लक्ष्मण सिंह रकम सिंह अर्जुन सिंह धीरज कुमार शेर सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर छात्राओं ने बढ़-चढ़कर संगोष्ठी में भाग लिया तथा छात्रा आरती गौतम आशा सैनी वर्षा बैरवा ने अपने विचार प्रकट किए।

यह भी पढ़ें :   Karauli : जिले मे धारा 144 मे आंशिक संशोधन