किरोड़ी लाल मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में युवाओं ने जलाया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला।

किरोड़ी लाल मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में युवाओं ने जलाया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला।

सपोटरा : राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में करौली जिले के सपोटरा क्षेत्र के युवाओं ने भाजपा युवा नेता प्रताप पाकड़ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन जताया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाने के बाद युवा भाजपा नेता प्रताप पाकड़ ने बताया कि राज्यसभा सांसद प्रदेश के गरीब असहाय पीड़ितों की मदद के लिए सरकार के मंत्री अशोक चांदना एवं भंवरसिंह भाटी से मिलने के लिए जा रहे थे। तभी अचानक से पुलिस ने उन्हें रोक दिया और बैरिकेडिंग लगाकर अपने आगे नहीं बढ़ने दिया गया। इसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया और पुलिस डॉक्टर किरोडी लाल मीणा को गिरफ्तार करके थाने ले गई।डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा की गिरफ्तारी की बात जैसे ही प्रदेशभर में फैली तो सभी जगह गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुतले जलाते हुए उन्हें रिहा करने की मांग की गई। इस दौरान  रामकेश मीणा, पुन्या पटेल, धर्मी मीणा, लोकेश, अभिनव, विनोद, सौरभ, रिंकू आदि लोग मौजूद रहे।