Karauli : बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपाइयों ने किया

प्रदर्शन, आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की रखी मांग।

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिले में बढ़ते अपराधिक मामले में शुक्रवार को ट्रक यूनियन स्थित शिव अशोक पेराडाइज से पैदल मार्च निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जिला कलेक्ट्रेट पर पहुँचकर प्रदर्शन किया और जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत को ज्ञापन सौंपा।  भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी अशोक सिंह धाबाई, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया ने बताया कि करौली जिले में लूटपाट, बलात्कार, डकैती, हत्या, फायरिंग जैसे मामले अधिक बढ़े है। इन मामलों पर रोक लगाने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि जिले में पिछले एक माह से कानून व्यवस्था दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। आए दिन घटनाएं हो रही हैं। जिसके कारण जिले की जनता में भय व्याप्त है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद है। जिन पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है।
जिले में यह हुई घटनाएं।
भाजपाइयों ने बताया कि जिला मुख्यालय पर व्यापारी गणेश गुप्ता की सरेआम हत्या, सपोटरा के पास चौड़ा गांव में उमेश मीणा की अपराधियों द्वारा सरेआम हत्या, मचैट में छात्रा से बलात्कार के बाद हत्या, सपोटरा के जिरोता, करौली में 132केवी के पास बस शिकारगंज एवं मंडाखेड़ा में फायरिंग की घटना, हाथी घटा के पास एक व्यक्ति से रुपए छीनने की घटना हुई है। मीडिया प्रभारी मुकेश सालौत्री ने बताया कि घटनाओं से जिले में आमजन में भय का वातावरण बना हुआ है। सभी घटनाओं कि भारतीय जनता पार्टी कड़ी निंदा करती है। अगर इन बिगड़ती कानून व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से नहीं रोका गया तो भारतीय जनता पार्टी उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।