Nadoti : राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत समारोह

Nadoti : राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत समारोह

राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह चंदलाई का रविवार को कस्बे के जय पैलेस में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। समारोह में राजपूत समाज के प्रबुद्ध जनों ने प्रदेश अध्यक्ष का साफा ओर माला पहनाकर स्वागत किया।
रविवार को कस्बे के जय पैलेस में आयोजित स्वागत समारोह में राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह चंदलाई का दीपेंद्र सिंह राजावत ने साफा ओर माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत समारोह में सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री बलवीर सिंह हाथोज, संगठन मंत्री धीर सिंह शेखावत करौली जिला अध्यक्ष अजय सिंह नरेंद्र सिंह जी जादौन अजय सिंह जी सोलंकी नादौती तहसील अध्यक्ष रमेश सिंह पहचानो का स्वागत किया गया। इस दौरान राजपूत समाज के छाजू सिंह सोलंकी, संजू सिंह सोलंकी, तहसील , धर्मेंद्र सिंह राजावत, महेन्द्र सिंह राजावत, पप्पी बना, बलरामसिंह राजपुर विश्वेंद्र सिंह राजावत सहित आसपास के तालचिड़ा, बाड़ा, राजपुर, गुणा, जीतकीपुर सहित कई गांवो के दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।