रेलवे यार्ड में फिर पकड़ा मगरमच्छ

रेलवे यार्ड में फिर पकड़ा मगरमच्छ
कोटा। न्यूज़. रेलवे यार्ड में फिर से एक मगरमच्छ आ गया। कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत कर रविवार रात को इस मगरमच्छ को पकड़ लिया। कर्मचारियों द्वारा इस मगरमच्छ को वन विभाग को सौंपी जाने की तैयारी की जा रही थी।
कर्मचारियों ने बताया कि 4 फुट से अधिक लंबाई का यह मगरमच्छ फिटलाइन में नजर आया था। मगरमच्छ दिखने पर कर्मचारियों में दहशत फैल गई। बाद में एकत्रित हुए कर्मचारियों ने रस्सों और बोरी की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया।
कर्मचारियों ने बताया कि रेलवे यार्ड में 8 अगस्त को भी मगरमच्छ का एक बच्चा पकड़ा गया था। बार-बार मगरमच्छ पकड़े जाने से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। यार्ड में कर्मचारी रात में भी काम करते रहते हैं। ऐसे में कर्मचारियों को इन मगरमच्छों को खतरा बना हुआ है।