गुप्ता बने कर्मचारी हित निधि समिति के सदस्य, धाकड़ को मिली सजा

गुप्ता बने कर्मचारी हित निधि समिति के सदस्य, धाकड़ को मिली सजा
कोटा। न्यूज़. कोटा स्टेशन अधीक्षक विनोद गुप्ता को केंद्रीय कर्मचारी हित निधि समिति का सदस्य बनाया गया है। रेलवे मजदूर संघ की अनुशंसा पर पश्चिम-मध्य रेलवे द्वारा शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए गए हैं।
गुप्ता यहां तीरथ स्टेशन मास्टर तेज सिंह धाकड़ की जगह लेंगे।
माना जा रहा है कि धाकड़ को भटनागर गुट का होने की सजा मिली है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भटनागर गुट के अन्य संघ पदाधिकारियों पर भी जल्द ही गाज गिर सकती है।