Kota : विकलांग महिला से बलात्कार

Kota : विकलांग महिला से बलात्कार

Kota News : रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक विकलांग महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि यह मामला 22 अप्रैल की रात का है। महिला रंगपुर की रहने वाली है। महिला ने बताया कि उसका पति बाहर गया हुआ था। रात को पड़ोसी रघुवीर केवट (32) ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर रघुवीर भाग गया। बाद में मौके पर पहुंचे पड़ोसियों की मदद से महिला ने रात में ही थाने पहुंचकर रघुवीर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि महिला का मेडिकल मुआयना कराया गया है। साथ ही मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान भी दर्ज कराए हैं।
पुलिस ने बताया कि रघुवीर फिलहाल फरार है। रघुवीर की तलाश की जा रही है।