Kota : रेलवे रिफ्रेशमेंट रूम बंद, यात्री परेशान

Kota : रेलवे रिफ्रेशमेंट रूम बंद, यात्री परेशान

Kota Rail News : प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित रेलवे रिफ्रेशमेंट रूम (आरआर) बंद हो गया है। इसके चलते यात्रियों को खाने पीने के लिए भटकना पड़ रहा है।
सूत्रों ने बताया कि फिलहाल आरआर के बंद होने के सही कारणों का पता नहीं चला है पर माना जा रहा है कि अधिक किराया होने की वजह से यह बंद हो गया।
सूत्रों ने बताया कि इस आरआर को पुणे की एक फर्म में करीब 48 लाख रुपए सालाना लाइसेंस फीस में लिया था। फर्म को यह ठेका करीब 5 साल चलाना था। लेकिन 6 महीने में ही यह बंद हो गया।
सूत्रों ने बताया कि फर्म ने कोटा की किसी पार्टी को यह ठेका सब लेट किया था। घाटे में जाने के बाद पार्टी ने आरआर को बंद करना उचित समझा। अब संभवत फर्म इसका संचालन करे।