Kota : कोटा मंडल ने जीती 10 शील्डें, पिछली बार से दोगुनी

Kota : कोटा मंडल ने जीती 10 शील्डें, पिछली बार से दोगुनी

Kota Rail News : उत्कृष्ट कार्य के चलते कोटा मंडल ने इस बार कुल 10 शील्डें जीती हैं। इनमें से चार शील्डों पर दूसरे मंडल के साथ मिलकर कब्जा जमाया है।
कोटा को इस बार परिचालन एवं कार्मिक विभाग, वर्कशॉप स्टोर, राजभाषा, ब्रिज तथा गंगापुर रनिंग रूम को उचित रखरखाव के लिए स्वतंत्र रूप से शील्ड मिली है। इसके अलावा लेखा विभाग, इंटर डिवीजन टिकट चेकिंग, ऊर्जा संरक्षण तथा रेल मदद की शील्ड भोपाल मंडल के साथ मिलकर जीती है।
इन शील्डों का वितरण 3 जून को जबलपुर में आयोजित रेल सप्ताह समारोह के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक एसके गुप्ता द्वारा किया जाएगा।
पिछली बार से दोगुनी
उल्लेखनीय है कि पिछली बार कोटा मंडल ने सिर्फ 5 शील्डें जीती थीं। दूसरे डिवीजन के साथ सामूहिक शील्डें भी शामिल थीं।