Kota : वर्कशॉप की 150 महिलाकर्मियों का जांचा स्वास्थ

Kota : वर्कशॉप की 150 महिलाकर्मियों का जांचा स्वास्थ

Kota Rail News :  रेलवे माल डिब्बा मरम्मत कारखाना (वर्कशॉप) में शुक्रवार को ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया। इस कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा बीएमआई, हाईट एवं वेट मशीनों की मदद से करीब 150 महिलाकर्मियों के स्वास्थ की जांच की गई। इसके अलावा केंप में शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर आदि की जांच कर महिलाओं को उचित दवाइयां और परामर्श दिया गया। इस अवसर पर महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष मनीषा गुप्ता द्वारा बॉडी मास इंडेक्स मशीन का लोकार्पण भी किया गया।
इनका रहा सहयोग
कर्मचारी कल्याण हित निधि समिति द्वारा आयोजित इस कैंप में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक निर्मला गुप्ता, डॉक्टर सुषमा भटनागर, सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर स्वर्णा दास, डॉक्टर गुंजन यादव एवं डॉक्टर गरिमा अग्रवाल ने महिलाओं की जांच की।
मुख्य कारखाना प्रबंधक मनीष गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस केंप में मंजू निंबालकर एवं चंद्रप्रभा परमार ने महिलाओं का काफी सहयोग किया।
शिविर में सहायक कार्मिक अधिकारी मनोहर लाल मीणा, वरिष्ठ कल्याण निरीक्षक मेघश्याम एवं विनोद कुमार अग्रवाल, कर्मचारी कल्याण हित निधि सदस्य जया द्विवेदी एवं अनिल शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा।