Kota : प्री मानसून बारिश में ही भरे रेलवे अंडर पास, लोगों को हुई भारी परेशानी

Kota : प्री मानसून बारिश में ही भरे रेलवे अंडर पास, लोगों को हुई भारी परेशानी

Kota Rail News : कोटा मंडल के कई अंदर पास प्री मानसून बारिश में ही जलमग्न हो गए हैं। पानी भरने से कई अंडर पासों के बंद होने की नौबत आ गई है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
सबसे ज्यादा खराब हालात अटरू में देखने को मिले रहे हैं। यहां सोमवार रात हुई करीब घंटे भर की बारिश में दोनों अंडर पासों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। इस पानी में बड़ी संख्या में लोगों के वाहन फंस गए। वाहन फंसने से यहां घंटो जाम के हालात रहे। पानी भरने से पैदल और दुपहिया वाहन चालको का निकलना लगभग बंद हो गया। मजबूरी में लोगों को एक तरफ वाहन खड़े कर पैदल पटरी पार कर दूसरी ओर जाना पड़ा।
पिछली बार भी भरा था पान
स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माणा कार्य के समय पिछली बार भी अंडर ब्रिज में बारिश का पानी भर गया था। तब मोटर पंप लगाकर पानी निकाला गया था।
इसके बाद से लोगों द्वारा यहां पर रेलवे और जनप्रतिनिधियों से लगातार इस अंडर ब्रिज से पानी निकालने के स्थाई समाधान की मांग कर रहे हैं। लेकिन एक साल बाद भी इस बारे में कुछ नहीं हो सका है।
लोगों ने बताया कि ब्रिज में पानी भरने से दूसरी तरफ रहने वाली 10-12 हजार की आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पुरानी है समस्या
उल्लेखनीय है कि अंडर ब्रिजों में पानी भरने की समस्या बरसों पुरानी है। पानी निकासी की मांग को लेकर सांसद और विधायक तक कई बार धरना प्रदर्शन तक कर चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी रेलवे अभी इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं कर सकी है। भले ही अंडर पासों से पानी निकालने के लिए रेलवे का हर सालौ लाखों रुपया खर्च हो जाए।