Kota : सरवरिया बने मुख्य कारखाना प्रबंधक, गुप्ता गए जबलपुर

Kota : सरवरिया बने मुख्य कारखाना प्रबंधक, गुप्ता गए जबलपुर

Kota Rail News : सुधीर कुमार सरवरिया कोटा मुख्य कारखाना (सीडब्ल्यूएम) प्रबंधक बनाए गए हैं। सरवरिया यहां मनीष कुमार गुप्ता की जगह लेंगे। गुप्ता का स्थानांतरण जबलपुर मुख्यालय ( ईएमपीई-डी एंड आर) में हुआ है। मुख्यालय द्वारा गुरुवार को इसके आदेश जारी किए गए हैं।
गुप्ता के जून में ही 3 साल पूरे हुए हैं। गुप्ता ने जून 2019 में कार्यभार संभाला था। सीडब्ल्यूएम का कार्यकाल 4 साल का माना जाता है।
छुट्टी पर थे सरवरिया
उल्लेखनीय है कि सरवरिया पिछले करीब 6 महीने से अवकाश पर थे। सरवरिया की छुट्टियां 30 जून को समाप्त हो रही थीं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले सरवरिया कोटा अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) पद पर भी रह चुके हैं। जबलपुर एडीआरएम स्थानांतरण के बाद सरवरिया ने 28 सितंबर 2019 को कोटा में पद संभाला था।
जबलपुर में सरवरिया करीब एक साल एडीआरएम पद पर रहे थे।
इससे पहले सरवरिया कोटा में वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर पद पर भी काम कर चुके हैं। इनके पद पर रहते 2012 में कोटा स्टेशन पर प्रवेश करते इंदौर-निजामुद्दीन इंटरसिटी एक्सप्रेस बैपटरी हो गई थी। बाद में जांच में इस घटना में मैकेनिकल विभाग की गलती सामने आई थी।