Kota : नए एस्केलेटर के ग्रेनाइट को घिसा, खबर का असर

Kota : नए एस्केलेटर के ग्रेनाइट को घिसा, खबर का असर

Kota Rail News :  रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे नए एस्केलेटर के ग्रेनाइट को गुरुवार को घिस दिया। ग्राइंडर मशीनों की मदद से चिकनाई खत्म कर ग्रेनाइट को रफ बनाने का प्रयास किया गया। इस प्रयास के बाद फिलहाल किसी यात्री के गिरने की जानकारी सामने नहीं आई है।
उल्लेखनीय है कि ग्रेनाइट पर फिसल कर कई लोग घायल हो रहे थे। उद्घाटन की रात भी एक यात्री ग्रेनाइट से फिसल कर एस्केलेटर से घायल हो गया था। इसके चलते यहां पर बड़ी दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ था।
खबर के बाद जागा प्रशासन
‘कोटा रेल न्यूज़’ द्वारा इस मामले को गुरुवार को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने इस चिकने ग्रेनाइट को रफ बनाने का फैसला लिया। इसके कारण एस्केलेटर दिनभर बंद रहा। रात को भी चढने वाला एस्केलेटर बंद था।