सांसद दीया ने ग्रामीणों से जनसंवाद कर समस्याओं का किया समाधान – राजसमन्द

सांसद दीया ने ग्रामीणों से जनसंवाद कर समस्याओं का किया समाधान
राजसमन्द 10 जुलाई। राजसमन्द संसदीय क्षेत्र की कुम्भलगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत सुखार, थूरावड़ और मोरचा में जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यव्यस्था ठीक होती तो अपराध का ग्राफ नहीं बढ़ता। दयनीय स्थिति है। कोई सुरक्षित नहीं है। आमजनता परेशान है, वहीं अपराधियों के हौंसले बुलंद है। कुल मिलाकर जंगल राज जैसी स्थिति है।
विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि हम जनता को राज्य सरकार के भरोसे नहीं छोड़ सकते। चाहे जैसी भी परिस्थितियां हो विकास के काम में कोई कमी नहीं रहेगी। सांसद दीयाकुमारी हमारे साथ है। राज्य सरकार सहयोग नहीं देगी तो केंद्र से योजनाएं लाएगें।
सांसद ने कहा कि कोरोना से ज्यादा परेशान तो राज्य की सरकार ने कर रखा है। बिजली बिल के माध्यम से जनता को हाई वोल्टेज के झटके दिए जा रहे हैं।
सांसद ने कहा कि आरएसएस जैसे राष्ट्रवादी संगठनों को बदनाम करने की साजिश तो कांग्रेस हमेशा से करती आई है। लेकिन यह साजिश की पराकाष्ठा है। एक सवाल के जवाब में सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि वेक्सिनेशन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के पास पूरा रोड़ मेप है। राज्य सरकार की लापरवाही और कांग्रेस के वेक्सीन के बारे में उल्टे सीधे बयानों ने लोगों के मन में डर भर दिया था। उस कारण से प्रदेश में वेक्सीनेशन अभियान गति नहीं पकड़ पाया। लाखों वाईल कचरे के ढेर में पड़े मिले, इसका क्या कारण है। यह गहन जांच का विषय है।
इसके बाद नाथद्वारा विधानसभा की ग्राम पंचायत सलोदा, सगरून और ग्राम पंचायत करौली में जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, भाजपा नेता कर्णवीर सिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, गोपालकृष्ण पालीवाल, मधुप्रकाश लड्ढा, अशोक रांका, गोपाल गुर्जर, जवाहर जाट, बब्बर सिंह सहित जिला परिषद सदस्य, प्रधान, सरपंच सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।