उपचुनाव में कमल का फूल होगा भाजपा प्रत्याशी – कर्णवीर सिंह राठौड़

उपचुनाव में कमल का फूल होगा भाजपा प्रत्याशी – कर्णवीर सिंह राठौड़
राजसमन्द 13 फरवरी। भाजपा नेता कर्णवीर सिंह राठौड़ ने कहा कि उपचुनाव में प्रत्याशी कमल का फूल होगा और इसके नाम से ही चुनाव लड़ा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा सशक्त संगठन है कि उसका कोई भी कार्यकर्ता कमजोर नहीं है।
मुंडोल मादड़ी पुठोल सापोल खारण्डीया पिपलांत्री भूड़ान सहित विभिन्न पंचायतों का दौरा करते हुए राठौड़ ने सर्व समाज के पंचों से मुलाकात करते हुए उपचुनाव में भाजपा को समर्थन करने की बात कही। इस दौरान पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, पूर्व जिला महामंत्री श्रीकिशन पालीवाल, पूर्व उपप्रधान सुरेश जोशी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सांखला, पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल, मोड़ीलाल व्यास, सुनील जोशी, नानालाल व्यास, भेरूलाल जोशी, कैलाश पुरोहित, शंकरलाल जाट, नारायण गुर्जर, पदम् सिंह भंवर सिंह, सुमेर सिंह, सोहन सिंह, चतर सिंह, कमल सुथार, रत्न सिंह, लक्ष्म सिंह, बाबूपुरी किशन सिंह आदि साथ रहे।
भाजपा नेता और समाजसेवी कर्णवीर सिंह राठौड़ की राजसमन्द विधानसभा उपचुनाव में भाजपा से दावेदारी और क्षेत्र में सक्रियता ने चुनावी माहौल में नया रंग भर दिया है।