नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवको के साक्षात्कार 3 से 5 मार्च तक

नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवको के साक्षात्कार 3 से 5 मार्च तक
सवाई माधोपुर  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र सवाई माधोपुर के द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार 3 से 5 मार्च तक लिए जाएंगे।
जिला युवा अधिकारी हर्षित खण्डेलवाल ने बताया कि जिला कलेक्टर राजेन्द्र किषन के निर्देशानुसार 3 मार्च को ब्लॉक सवाई माधोपुर व ब्लॉक चैथ का बरवाड़ा के आवेदको के लिए, 4 मार्च को ब्लॉक खंडार, ब्लॉक बोंली, ब्लॉक बामनवास के आवेदको के लिए, तथा 5 मार्च को ब्लॉक गंगापुर सिटी व ब्लॉक मलारना डूंगर के आवेदको के साक्षात्कार नेहरू युवा केन्द्र के जिला कार्यालय पर 17 बाल मंदिर काॅलोनी पर प्रातः 9.30 बजे से सांय 5 बजे तक लिए जाएंगे। साक्षात्कार के लिए आवेदक को अपने मूल दस्तावेज तथा उनकी एक फोटो कॉपी साथ लेकर आना होगा।