फूलों की खेती पर कार्यशाला का आयोजन

फूलों की खेती पर कार्यशाला का आयोजन
सवाई माधोपुर 5 मार्च। फूल उत्कृष्टता केंद्र सवाईमाधोपुर एव डब्लू.डब्लू.एफ इंडिया के द्वारा ग्राम खंडार, गोठबिहारी, संवास, पावंडी, कुशलपुर, छत्तरपुरा गांवों के 51 किसानो की उन्नत कृषि तकनीक एव फूलों की वैज्ञानिक खेती विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में फूल उत्कृष्टता केंद्र के उप निदेशक लखपत मीना के द्वारा किसानो को फूलों की खेती के प्रकार, बीज से उत्पादन से लेकर फूलों की बिक्री तक की जानकारी दी गयी। साथ ही फूल उत्कृष्टता केंद्र के कृषि अनुसंधान अधिकारी दुर्गाशंकर कुम्हार द्वारा फूलों को लगाने की तकनीक के बारे में किसानो को बताया। कृषि से सम्बंधित विशेषज्ञों सीताराम सैनी, नूपुर शर्मा, डॉ. चमन्दीप आदि के द्वारा भी जानकारियां दी गयी। डब्लू.डब्लू.एफ के परियोजना समन्वयक डॉ. अभिषेक भटनागर द्वारा किसानो को जेविक खेती एव उनसे होने वाले आर्थिक एव शारीरिक फायदों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान परियोजना अधिकारी अपूर्व त्रिवेदी, दिनेश शर्मा, फील्ड ऑफिसर नवीन बबेरवाल, रविन्द्र राजावत आदि मोजूद रहे।