Sawai Madhopur : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत – गंगापुर सिटी

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत – गंगापुर सिटी

 

भारत सरकार में संसदीय कार्य एवं संस्कृति केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सोमवार को नई दिल्ली स़ोगरिया एक्सप्रेस ट्रेन से सुबह 11:00 बजे गंगापुर सिटी पहुंचे युवा भाजपा नेता दर्शन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं साफा पहनाकर के भव्य स्वागत किया केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि मोदी जी गरीब युवा किसान एवं अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित है सभी कार्यकर्ता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाए कांग्रेस सरकार राजस्थान प्रदेश में तुष्टीकरण कर रही है आगामी विधानसभा चुनाव में 36 कौम के लोग एकजुट होकर केस को करारा जवाब देंगे सभी कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करते हुए चुनाव की तैयारियों में जुट जाए उसके पश्चात सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री मोदी के 7 अक्टूबर 2001 से आज तक मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सरकार के सर्वोच्च पद पर लगातार 20 वर्ष का बेदाग व स्वच्छ कार्यकाल पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल रहे उन्होंने मोदी के द्वारा 20 वर्ष में किए गए ऐतिहासिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का सांसद एवं भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया संगठनात्मक चर्चा की सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ सहभोज किया सांसद जौनपुरिया की ओर से सफाई कर्मचारी महिलाओं को साड़ी एवं पुरुषों को सफारी सूट दिए गए एवं विकलांगों को भी कपड़े एवं उपकरण केंद्रीय मंत्री के हाथों से वितरित करवाए
इस दौरान सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी प्रदेश मंत्री पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच जिला अध्यक्ष वर्तमान मथुरिया युवा भाजपा नेता दर्शन सिंह गुर्जर मंडल अध्यक्ष सवाई सिंह राजपूत, सुशील दिक्षित, पूर्व अतिरिक्त सचिव ओपी सैनी भाजपा नेता सचिन सैनी सहित कई मौजूद रहे…

यह भी पढ़ें :   वजीरपुर बाजार बंद

. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का स्वागत करते सांसद जौनपुरिया एवं कार्यकर्ता