पुर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दो दिन की धार्मिक ‘देव दर्शन’ यात्रा

भरतपुर के पूंछरी कस्बे में प्रसिद्ध मंदिर पूंछरी का लौठा में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दो दिन की धार्मिक ‘देव दर्शन’ यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में पहुँचकर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी का स्वागत कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
लौठा बाबा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि व उन्नति की प्रार्थना की। गोवर्धन जी की इस पुण्य परिक्रमा के दौरान उत्तर प्रदेश के जतिपुरा में स्थित प्रसिद्ध गिरिराज मंदिर तथा दानघाटी मंदिर के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें :   दिव्यांग प्रमाण पत्र मिला तो खिला चेहरा

गोवर्धन महाराज की इस 21 किलोमीटर की परिक्रमा के दौरान मार्ग में भगवान श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं को समर्पित सभी मंदिरों में माथा टेका।
राधे-राधे !