आजादी का अमृत महोत्सव 12 से तैयारी बैठक आज

आजादी का अमृत महोत्सव 12 से तैयारी बैठक आज
सवाई माधोपुर 9 मार्च। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयन्ती वर्ष व स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर दांडी मार्च दिवस, 12 मार्च, 2021 से 15 अगस्त 2023 तक ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ आयोजित किया जायेगा।
जिले में इस महोत्सव के अन्तर्गत होने वाले आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा के लिये जिला कलेक्टर राजेन्द्र किषन 10 मार्च को दोपहर साढे 12 बजे कलेक्ट्रेट में बैठक लेंगे।