राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संभाग स्तरीय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संभाग स्तरीय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति
सवाई माधोपुर 29 मई। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी तथा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार द्वारा शुक्रवार को एक ऑनलाइन मीटिंग कर संभाग एवं जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र जारी किये गए।
जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह राजावत की अनुशंसा से बलवंत सिंह राजावत खिजूरी को जिला प्रभारी सवाई माधोपुर, जिला उपाध्यक्ष मान सिंह राजपूत एवं रघुराज सिंह, नगर अध्यक्ष सवाई माधोपुर पुष्पेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया। इसी प्रकार भरतपुर संभाग कार्यकारिणी से कुलदीप सिंह राजावत संभागीय उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह एवं नवरत्न सिंह को संभागीय सचिव नियुक्त किया गया।
सभी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार ने कहा कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का उद्देश्य क्षत्रिय एकता कायम करके रखना, देश के गौरवशाली क्षत्रीय इतिहास की रक्षा करना, समाज में गरीब बेसहारा महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में गरीबों असहायों के हितों के लिए लड़ना व उनकी आवाज बनना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना समाज में सभी समुदाय के गरीब असहाय बेसहारा लोगों की रक्षा व उनकी हर संभव सहायता करने के सदैव तत्पर रहेगी।