स्वामी विवेकानन्द की पुण्यतिथि मनाई

स्वामी विवेकानन्द की पुण्यतिथि मनाई
सवाई माधोपुर 4 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई गई।
महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि जिला अध्यक्ष भरत लाल मथुरिया ने स्वामीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को स्वामी विवेकानन्द की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिकागो सम्मेलन में स्वामीजी ने देश के मान सम्मान नई ऊंचाइयां दी है। स्वामीजी प्रखर वक्ता एवं राष्ट्रवादी विचारों के धनी थें। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतोष मथुरिया, कार्यालय प्रभारी रजत भारद्वाज, विष्णु प्रजापत, मुकेश मीना, दिलखुश, अफसार आदि मौजूद थे।