शहर रामलीला मैदान में विधायक कोष से होंगे विकास कार्य – सवाईमाधोपुर

शहर रामलीला मैदान में विधायक कोष से होंगे विकास कार्य
सवाई माधोपुर 26 जुलाई। शहर स्थित रामलीला मैदान जल्दी ही अब नए स्वरूप में नजर आएगा। रामलीला मैदान में विधायक कोष से 25 लाख की लागत से विकास के कई कार्य करवाए जाएंगे।
विधायक सूत्रों के अनुसार रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने विधायक दानिश अबरार से रामलीला ग्राउंड के विकास की बात की थी। जिस पर विधायक ने 25 लाख की घोषणा की थी। जिसके द्वारा रामलीला मैदान में निर्माण कार्य, पेयजल व्यवस्था व सौंदर्यीकरण के कार्य कराये जा रहे हैं।