मंत्रालयिक कर्मचारी 15 सितम्बर को निकालेगें महारैली

मंत्रालयिक कर्मचारी 15 सितम्बर को निकालेगें महारैली
सवाई माधोपुर 7 सितम्बर। जिले के मंत्रालयिक कर्मचारियों से राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चैधरी एवं कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र सिंह राठौड़ आदि ने अग्रसेन सदन बजरिया स.मा. में संवाद किया।
महासंघ जिलाध्यक्ष कान सिंह ने बताया कि संवाद के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगो के समर्थन में 15 सितम्बर को जयपुर में महारैली का आयोजन होगा। जिसमें हजारों मंत्रालयिक कर्मचारी भाग लेगें। मंत्रालयिक कर्मचारियों में ग्रेड पे सशोधन, वेतन कटोती, पदों में बढोतरी, योग्यता अभिवृदि आदि मांगो को लेकर नाराजगी है।
इस सभा में प्रदेश अध्यक्ष राज सिह चैधरी, विजय सिह राजावत, जितेन्द्र सिंह राठोड़, लक्ष्मीकंात, हनुमान, गिरधारी, गोपाल, प्रभूदयाल, मनोज, तिलक बंसल, कमलेश मीणा, मूल सिंह, अनिरुद्ध, पियूष बैरवा, जिवेन्द्र पंवार, सियाराम शर्मा, अशोक, मनोज शर्मा, शिवप्रसाद, रामराज, हुकुमचंद आदि ने भाग लिया।