भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जन सुविधा पानी-बिजली व बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर 28 सितंबर को किया जाएगा जनाक्रोश धरना व प्रदर्शन

भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जन सुविधा पानी-बिजली व बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर 28 सितंबर को किया जाएगा जनाक्रोश धरना व प्रदर्शन

संपूर्ण राजस्थान में प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान समाज में बढ़ते अपराध पेयजल से संबंधित समस्या बिजली की दरों की बढ़ोतरी साथ ही अपराधों के बढ़ते ग्राफ को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर समय-समय पर सरकार को सजग करने हेतु धरना प्रदर्शन व जन आंदोलन के कार्य करती आ रही है इसी संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी गंगापुर सिटी द्वारा बाईपास स्थित पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के निवास पर वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए भाजपा मंडल महामंत्री मिथिलेश व्यास व भाजपा शहर मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि निर्णय के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के आमजन को साथ लेकर संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में चल रही गंदे पानी की समस्या, बिजली के बिलों की बढ़ती दरें ,चोरियों की स्थितियों में लगातार बढ़ोतरी, स्थानीय विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपनी हठधर्मिता के आधार पर चहेतों को ठेका प्रणाली में अग्रणी रखना, सीवरेज का काम कर रही एलएनटी कंपनी की कार्य मे अत्यधिक लापरवाही से आमजन को हो रही परेशानी साथ ही विकास कार्यों के मामले में आमजन के साथ अनदेखा व्यवहार करने सहित समस्त समस्याओं को लेकर 28 सितंबर 2021 मंगलवार को पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में जनाक्रोश धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को चेताते देते हुये सजग करने का कार्य किया जाएगा भाजपा शहर मंडल प्रवक्ता शर्मा ने बताया कि इस दौरान संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के आमजन सहित भारतीय जनता पार्टी के गंगापुर ग्रामीण, तलावड़ा मंडल, वजीरपुर मंडल सहित गंगापुर शहर मंडल के समस्त पदाधिकारीगण विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी व समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें :   गंगापुर सिटी में चलाया जा रहा फिट इंडिया फ्रीडम शपथ अभियान