जिला कारागृह का निरीक्षण कर बंदियों को दी निःशुल्क विधिक सहायता एवं विधिक अधिकारों की जानकारी

जिला कारागृह का निरीक्षण कर बंदियों को दी निःशुल्क विधिक सहायता एवं
विधिक अधिकारों की जानकारी
सवाई माधोपुर, 24 सितंबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने टीम ऑफ विजिटर सहित जिला कारागृह सवाई माधोपर का साप्ताहिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, पीने के पानी की सुविधा, रसोई-घर एवं बैरको की साफ-सफाई आदि के संबंध में जांच की गई। कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ-सफाई के निर्देश प्रदान किये। साथ ही बीमार बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिये। कारागृह में महिला बंदी हेतु एक बैरक है। निरीक्षण के दौरान कारागृह में कोई भी महिला बंदी नही पाई गई।
मौके पर उपस्थित पृथ्वी सिंह कविया कारापाल जिला कारागृह सवाई माधोपुर ने बताया कि कारागृह में कुल बंदियो की संख्या 114 है जिनमें से 103 बंदी अण्डरट्रालय एवं 11 बंदी सजायाप्ता है।। कारागृह में पुरूष बंदियो हेतु 02 एवं महिला बंदी हेतु 01 बैरक है। कोविड-19 के बढते हुए संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु रसोई-घर की नियमित साफ-सफाई रखने तथा समय-समय पर बंदियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने एवं बंदियों की कोविड-19 जांच हेतु निर्देश प्रदान किये। कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से भी पूछताछ कर निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
निरीक्षण के दौरान हरिमोहन जाट, राजेन्द्र यादव पैनल अधिवक्तागण, डॉक्टर सुभाष चौधरी, डॉ. नरपत सिंह डेन्टल टेक्निशियन, अशोक मीना मेल नर्स, पृथ्वीसिंह कविया कारापाल जिला कारागृह सवाई माधोपुर, कृष्णकुमार कांस्टेबल एवं कारागृह स्टाफ आदि उपस्थित थे।