शिक्षा अधिकारियों ने किया छात्राओं से संवाद

शिक्षा अधिकारियों ने किया छात्राओं से संवाद
सवाई माधोपुर 25 सितम्बर। जिला मुख्यालय स्थित गीता देवी अग्रवाल राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर मे संगोष्ठी आयोजित हुई जिसमें शिक्षा अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद किया।
संस्था प्रधान सुमन भारती ने बताया कि संगोष्ठी मे मुख्य अथिति के रूप मे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दीपक शुक्ला, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश गुप्ता उपस्थित रहे। अतिथियो ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश गुप्ता ने विद्यालय की बालिकाओ से जीवन मे एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने को कहा। बालिकाओं ने भी अधिकारियों के समक्ष अपने मन की बात रखी। इस दौरान वरिष्ठ अध्यापक महेश मथुरिया, कनिष्ठ सहायक कोमल सिरोहिया आदि उपस्थित रहे।