शेट्टी जैन बने युवा जिलाध्यक्ष

शेट्टी जैन बने युवा जिलाध्यक्ष
सवाई माधोपुर 6 जनवरी। अखिल प्रादेशिक वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जैन एडवोकेट ने प्रदेशाध्यक्ष रामवतार सिंहल की सहमति से समाजसेवी एवं गौ भक्त बुद्धिप्रकाश जैन उर्फ शेट्टी को युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।
जिला महामंत्री राजेश कुमार गोयल ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने बुद्धिप्रकाश से अतिशीघ्र कार्यकारिणी गठन कर संगठन के हित में कार्य करने के निर्देश दिये हैं।