कोरोना काल में 93 फीसदी तक गिरी यात्रियों की संख्या, आय में 81प्रतिशत की गिरावट-गंगापुर सिटी

कोरोना काल में 93 फीसदी तक गिरी यात्रियों की संख्या, आय में 81प्रतिशत की गिरावट-गंगापुर सिटी

कोरोना काल में कोटा रेल मंडल की यात्री संख्या में 93.28 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। इसके अलावा मंडल की आय भी 81.56 प्रतिशत गिरी है। इसी तरह कोचिंग से आय में भी 77.02 प्रतिशत की कमी रही। इसके अलावा रेलवे की विविध आय में भी 21.31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं इसके उलट मालभाड़ा आय में 26.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 2019 के मुकाबले में 2020 के अप्रेल से दिसंबर तक के आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद यह बात सामने आई है।एक और जहां 2019 के अप्रेल से दिसंबर तक नौ महिनों में कोटा मंडल में कुल 281.16 लाख यात्रियों ने सफर किया। वहीं 2020 के इन्हीं नौ महिनों में मात्र 18.89 लाख यात्रियों ने सफर किया।
इसी तरह 2019 के नौ महिनों यात्री आय से जहां 302.75 करोड़ रुपए की आय हुई। वहीं 2020 के अप्रेल से दिसंबर तक कोटा मंडल को मात्र 55.53 करोड़ की ही आमदनी हुई।इसके अलावा पार्सल, रिटायरिंग रुम, पार्किंग, केटरिंग लाइसेंस फीस और विज्ञापन आदि (कोचिंग) से 2019 में जहां 24.54 करोड़ की आय हुई वहीं 2020 के नौ महिनों में कोटा मंडल ने मात्र 5.64 करोड़ रुपए ही कमाए। इसके अलावा कोटा मंडल को 2019 में विविध आय में 36.08 करोड़ की आय हुई। वहीं 2020 में इस मद में रेलवे ने 28.39 करोड़ ही कमाए।
मालभाड़े में कमाए 143 करोड़ अधिक:वहीं मालभाड़ें में कोटा मंडल ने 2019 के मुकाबले 2020 में 143.79 करोड़ रुपए अधिक कमाए हैं। 2019 के अप्रेल से दिसंबर तक रेलवे ने जहां 535.54 करोड़ रुपए कमाए। वहीं 2020 के नौ महिनों में कोटा मंडल की कुल आय 679.33 करोड़ रुपए रही।कुल 14 प्रतिशत हुआ घाटा:कोटा मंडल को 2019 के मुकाबले 2020 में 14.43 प्रतिशत घाटा हुआ है। 2019 के नौ महिनों में कोटा मंडल जहां 898.91 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं 2020 में अप्रेल से दिसंबर तक रेलवे की कुल आय 769.19 करोड़ रुपए ही हुई। इस तरह कोटा मंडल को 2019 के मुकाबले 2020 में कुल 220.72 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।दिसंबर में में भी यही रही स्थिति
कोरोना को प्रभाव कुछ कम होने और ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद भी दिसंबर में कोटा मंडल के हालात में विशेष सुधार नजर नहीं आया।2019 के मुकाबले दिसंबर 2020 में यात्रियों की संख्या में 82.82 प्रतिशत की कमी रही। दिसंबर 2019 में जहां 27.30 लाख यात्रियों ने सफर किया। वहीं 2020 में यह संख्या मात्र 4.69 रही।यात्री आय में भी 55.09 प्रतिशत की कमी रही। 2019 में जहां रेलवे ने यात्रियों से 32.35 करोड़ रुपए कमाए। वहीं 2020 में यह आय 14.53 करोड़ रुपए रही। इसी तरह कोचिंग में 2019 में 1.33 करोड़ आय के मुकाबले 2020 में एक करोड़ रुपए रही।
इसमें 24.81 प्रतिशत की कमी रही।विविध आय में दिसंबर 2019 में कोटा मंडल ने जहां 2.99 करोड़ रुपए कमाए। वहीं 2020 में 0.08 करोड़ रुपए की ही आय हुई। इस मद में कोटा मंडल को सबसे ज्यादा 97.32 प्रतिशत घाटा हुआ।
मालभाड़ में बढ़ी आय
इस अलावा दिसंबर में मालभाड़े में रेलवे की आय बढ़ी है। दिसंबर 2019 में कोटा मंडल ने 51.26 करोड़ रुपए कमाए। वहीं 2020 में यह आय 71 करोड़ रुपए रही। इसमें रेलवे ने 38.51 प्रतिशत अधिक आय अर्जित की।इस तरह 2019 के 87.93 करोड़ रुपए के मुकाबले दिसंबर 2020 में 86.61 करोड़ रुपए कमाए। इस तरह दिसंबर में कोटा मंडल को 1.50 प्रतिशत कम आय हुई।कोरोना से प्रभावित हुई आय
कोरोना के चलते कोटा रेल मंडल की आय प्रभावित हुई है। माल यातायात बढ़ाकर और अन्य उपाए अपना कर इस घाटे की पूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं।
अजय पाल, वरिष्ठ मंडल वाण्ज्यि प्रबंधक