विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों एवं घायल को 10 लाख 20 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत

विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों एवं घायल को
10 लाख 20 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत
सवाई माधोपुर, 9 नवंबर। विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों एवं घायल को मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
प्रभारी अधिकारी/जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि मृतक धोली देवी निवासी जमुलखेड़ा, प्रभुलाल माली निवासी बाटोदा, बत्तीलाल मीना निवासी झाडोदा, बाबूलाल बैरवा निवासी झाडोली, रामावतार पुर्विया निवासी गण्डाल, मीनराज मीना निवासी भैडोली बौंली, मास्टर अभिषेक साहू निवासी तलावड़ा, रामलाल मीना निवासी माणोली, रामस्वरूप रैगर निवासी बहतेड़ एवं मास्टर दिलखुश बैरवा निवासी बहतेड़ की विभिन्न दुर्घटनाओं मंे मृत्यु हो जाने पर इनके आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने पर निर्मला देवी निवासी फलौदी को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।