प्रियंका गांधी वाड्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को सवाई माधोपुर के रणथंभौर पहुंचीं

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को सवाई माधोपुर के रणथंभौर पहुंचीं। रणथंभौर के शेर बाघ होटल में ठहरी प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी निजी यात्रा पर यहां आई हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका रणथंभौर के होटल शेर बाघ में तीन दिन तक रहेंगी। मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा होटल से आमा घाटी होते हुए सिंहद्वार पहुंची। जहां से वह और उनके सुरक्षा गार्ड्स की जिप्सी ने रणथम्भौर के जोन नम्बर-2 से टाइगर सफारी के लिए एंट्री ली। इस दौरान प्रियंका गांधी ने टाइगर के दीदार किए। उन्हें जोन नम्बर-2 में बाघिन एरोहेड और बाघ टी-101 दिखे। प्रियंका गांधी ने बाघ-बाघिन को अठेखेलियों करते हुए काफी देर तक देखा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका का यह निजी दौरा होने की बजह से वे यहां किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता या नेता से नहीं मिली हैं। फिलहाल ऐसा कोई कार्यक्रम भी प्रस्तावित नहीं है। प्रियंका के यहां ठहरने के कारण होटल के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा की गई है।