वरिष्ठ नागरिक संस्थान द्वारा सभापति का स्वागत

वरिष्ठ नागरिक संस्थान द्वारा सभापति का स्वागत
सवाई माधोपुर 14 जनवरी। वरिष्ठ नागरिक संस्थान द्वारा मकर सक्रांति पर्व पर नगर परिषद सभापति विमल चंद महावर का तिलक लगाकर माल्यार्पण कर साफा बंधवा कर स्वागत किया गया।
वरिष्ठ नागरिक संस्थान के महामंत्री हुकुम चंद गुप्ता ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर वरिष्ठ नागरिक संस्थान के अध्यक्ष सुरेश सोगानी ने स्वागत किया। इस अवसर पर सोगानी ने कहा कि मकर सक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति में एक महान पर्व है यह पर्व धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ जीवों पर दया किए जाने का पर्व है विशेष रूप से गौ माता का पूजन एवं उन्हें हरा चारा खिलाया जाता है सभी का तिलगुड के मिष्ठान से मुंह मीठा करवाया जाता है। इसके बाद गोशाला जाकर गौ माता का पूजन करवाकर गौ माताओं को हरा चारा एवं गुड खिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन कल्याण चंद गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर बाबूलाल करौल, प्रह्लाद राय गुप्ता, कैलाश चंद गुप्ता, जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रेमचंद पहाड़िया, कमलाकर शांडिल्य, रमेश चंद जैन, विनोद शर्मा, दीनदयाल शर्मा, गिरिराज नामा सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।