Wazirpur News : वजीरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौपा इस्तीफ़ा | Sawai Madhopur | G News Portal

Wazirpur : भारतीय जनता पार्टी के भाजपा मंडल वजीरपुर के अध्यक्ष मुकेश सोनी ने जिला अध्यक्ष को बुधवार को पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने के चलते अपना इस्तीफ़ा सौपा।

सोनी ने बताया कि पार्टी के लिए मैने अपनी योग्यता के अनुसार समय व पूरा सहयोग दिया गया। अब पारिवारिक जिम्मेदारी अधिक बढ़ने व पार्टी के लिए अधिक समय नही देने के कारण मैने अपना इस्तीफ़ा जिला अध्यक्ष को प्रेषित किया है। मैं पार्टी के सदस्य के रूप में यथावत काम करता रहूंगा।