Malarna Dungar : घायल मोर की सहायता कर बचाई जान-मलारना डूंगर

घायल मोर की सहायता कर बचाई जान मलारना डूंगर

मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के जोलन्दा गांव में बस स्टैंड के पास सुबह करीब 7 सात बजे राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल अवस्था में पड़ा मिला, जिसका किसी चीज में फस जाने के कारण शरीर पर घाव था। ग्रामीणों द्वारा जानकारी गांव के समाज सेवी कालूराम मीना को दी जो स्वयं भी एक दिव्यांगजन है लेकिन समाज सेवा के कार्य में 24 घंटे सक्रिय रहते हैं कालूराम मीना ने वन विभाग को राष्ट्रीय पक्षी मोर के घायल होने के बारे में अवगत कराया अपने साथीयों की सहायता से घायल मोर को एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचवाया और उसका प्राथमिक उपचार के लिए खिरनी डाक्टर को फोन करके बुला कर उपचार करवाया तथा वन विभाग को फोन करके घायल मोर के बारे में जानकारी दी कुछ देर बाद वन विभाग के कर्मचारी आए और राष्ट्रीय पक्षी मोर का प्राथमिक उपचार के बाद अपने साथ ले गए।

यह भी पढ़ें :   महामारी के दौर में जरूरतमंद की सेवा करना परम धर्म है"-पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर