पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी को

पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी को

पल्स पोलियों को सफल बनाने के लिए बैठक 25 को-गंगापुर सिटी
राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 31 जनवरी को होगा। अभियान में जन्म से 5 साल तक कि सभी बच्चें को पोलियों वैक्सीन पिलाया जाएगा। और बच्चों को छोटी अंगुली पर स्याही लगाई जाएगी। जिससे की पहचान की जा सके। 31 जनवरी को बच्चों को पोलियों बूमथ पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पोलियों  वैक्सीन पिलाया जाएगा। इसके अलावा एके व दो फरवरी को वंचित बच्चें को घर-घर जाकर सर्वे कर पोलियों की खुराक दी जाएगी। सामान्य चिकित्सालय के पीएमओं डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पोलियों को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण रखा गया है। जिसमे आंगनवाडी कार्यकर्तायों सहायिका,आशा सहयोगीनी,स्वास्थ्य मित्र एवं अन्य चिकित्सीय स्टाफ का भाग लेना अनिवार्य है। अनुपस्तित रहने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
पीएमओं डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पल्स पोलियों को सफल बनाने के लिए 107 टीम गठित की गई है। जो घर-धर जाएगी। इसके अलावा 10 ट्राजिट व दो मोबाइल टीम बनाई गई है। जो कि प्रत्येक बूथ पर निगरानी रखी जाएगी।