किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग

किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग
खण्डार 1 फरवरी। उपखण्ड मुख्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय किसान संगठन की ओर सें तहसील परिसर मे एक दिवसीय धरना देकर कृषि कानूनो को वापस लेने पर चर्चा की गई।
किसान संगठन मिडिया प्रभारी पं0 मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि तहसील अध्यक्ष मुरली चैधरी के नेतृत्व मे किसानो की मांगो पर विचार विमर्ष किया। इसके बाद सभी किसानो ने 8 फरवरी को विशाल आम सभा करने का निर्णय लिया। सभी सक्रिय कार्यकर्ताओ कों अधिक से अधिक संख्या में आम सभा मेें लाने की जिम्मेदारी दी। इस मौके पर प्रदेश संयोजक लक्ष्मीनारायण चैधरी, संभाग संयोजक परसराम चैधरी, जिला कोषाध्यक्ष रामकिशन चैधरी आदि कई लोग मौजूद रहे।