Bamanwas : भाजपा की जीत को लेकर बाटोदा में जश्न का माहौल

Bamanwas : भाजपा की जीत को लेकर बाटोदा में जश्न का माहौल

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के घोषित परिणामों के आधार पर मिले रुझानों में भाजपा की जीत को लेकर बाटोदा में जश्न का माहौल है। चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनने के संकेत मिलते ही भाजपा पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की और शंखनाद कर मिठाइयाँ बांटी। आसपास के गांवों में सहित संपूर्ण बाटोदा क्षेत्र में यूपी चुनाव में मिली जीत को लेकर विशेष खुशी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की मुबारकबाद दी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामवतार मीना, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा, बूथ अध्यक्ष सोनू गोत्तम, सत्यनारायण जांगिड़, कजोड़ यादव, दीनदयाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।